



कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड9917322413गदरपुर खबर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 20 मार्च 2026 की रात्रि को चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान चीनी मिल रोड, दिनेशपुर अंडरपास के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में वह वाहन के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार युवक की पहचान अफजाल अली (29 वर्ष), निवासी ग्राम लगड़ाभोज, कोतवाली गदरपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा शौक एवं लोगों को डराने के लिए रखा था तथा बरामद मोटरसाइकिल ठाकुरद्वारा क्षेत्र से चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपी को धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है, जिसमें पहले से कई चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
👉 बरामदगी:
एक अवैध तमंचा 12 बोर
02 जिंदा कारतूस
हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काला-गोल्डन, बिना नंबर प्लेट)
👉 पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कांस्टेबल उमेश जोशी व कुंदन सिंह शामिल रहे।
👉 गदरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
