



कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जनपद भर में विभिन्न न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामीली हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व में चौकी गूलरभोज पुलिस टीम ने दिनांक 17 फरवरी 2026 की शाम विशेष अभियान चलाकर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में समीर पुत्र सलीम कुरेशी, निवासी गूलरभोज, कोतवाली गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर तथा गुलाम मोहम्मद पुत्र कलुवा, निवासी ठंडानाला गूलरभोज, कोतवाली गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों को धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है और किसी भी वांछित/वारंटी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
संजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गदरपुर
उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी गूलरभोज
हेड कांस्टेबल दयाल गिरी
कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार
कांस्टेबल रघुवीर सिंह
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है तथा वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

