Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देसी बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चौकी गूलरभोज पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने 19 मार्च 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम कटपुलिया डेम पार क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान गुरमीत सिंह (उम्र 50 वर्ष), पुत्र जगतार सिंह, निवासी ग्राम कटपुलिया गूलरभोज, कोतवाली गदरपुर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी बंदूक (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 88/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक
उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट (प्रभारी चौकी गूलरभोज)
हेड कांस्टेबल दयाल गिरी
कांस्टेबल रघुवर सिंह
कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!