Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर।  नवरात्र पर्व को देखते हुए रुद्रपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

सहायक आयुक्त खाद्य_संरक्षा ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और मॉल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सेंधा नमक, रागी आटा और साबूदाना सहित कुल 4 खाद्य नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जांच रिपोर्ट में कोई भी नमूना मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि कुट्टू का आटा बिना लाइसेंस के न बनाया या बेचा जाए। खुले आटे की बिक्री से बचें। केवल सीलबंद पैकेट में ही बिक्री करें पैकेट पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी, लाइसेंस नंबर और पूरा पता अनिवार्य रूप से अंकित हो इसके साथ ही कारोबारियों को खाद्य सामग्री की खरीद-बिक्री का दैनिक रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी दिए गए।

 खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि खरीदारी करते समय खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण तिथि और लाइसेंस अवश्य जांच लें। यदि कहीं मिलावटी या अस्वच्छ खाद्य सामग्री बेची जा रही हो, तो संबंधित विभाग को शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

    इस अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, आशा आर्या और पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!