Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। खबर दिनांक 3 मार्च 2026 को माननीय सचिव महोदय के आदेश संख्या 123/2025-26 के अनुपालन में रेलवे स्टेशन गूलरभोज परिसर में विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे से 12:30 बजे तक रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे स्टेशन के अधिकारी जयप्रकाश मीना ने की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्रामीणों को विश्व श्रवण दिवस के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही नालसा के टोल फ्री नंबर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया के संबंध में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार एवं पीएलवी सोनामती घोष अनुपस्थित रहीं। वहीं प्राविधिक कार्यकर्ता के रूप में पीएलवी कुंवर सिंह, पीएलवी मीना तथा पीएलवी कुमारी दीपा ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की और जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!