

9917322413
दिनेशपुर। माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार आदेश संख्या 108/2025-26 के अनुपालन में आज दिनांक 11/02/2025-26 को राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, दिनेशपुर में “विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समय दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक निर्धारित रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती उमा रानी द्वारा की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की भूमिका, अधिकारों एवं अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जागरूकता सत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में भी बताया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया, जिनमें —
महिला हेल्पलाइन 1090,
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,
नालसा टोल फ्री नंबर 15100,
पुलिस आपातकालीन नंबर 112 शामिल रहे।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार अनुपस्थित रहीं। वहीं टीम संख्या 6, तहसील गदरपुर से पीएलवी कुंवर सिंह, पीएलवी मीना, पीएलवी सोनामती घोष एवं पीएलवी कुमारी दीपा ने सक्रिय सहभागिता कर जागरूकता प्रदान की।
कार्यक्रम में कुल 58 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा, विज्ञान एवं विधिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

