




(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर/ खबर आज बलरामनगर स्कूल में प्रवेश उत्सव एवं विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता अपनाने एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि ज्योति ग्रोवर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
