Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

दहेज को कहें ना विषय पर विद्यालय में जागरूकता अभियान

गदरपुर। आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार आदेश संख्या 105/2025-26 के अनुपालन में राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलराम नगर में प्रातः 11:00 बजे से 12:30 बजे तक “दहेज को कहें ना” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा ने छात्राओं को दहेज प्रथा की सामाजिक बुराइयों एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, पराविधिक कार्यकर्ता पीएलवी कुंवर सिंह, पीएलवी मीना एवं पीएलवी कुमारी दीपा ने जागरूकता संदेश देते हुए छात्राओं को दहेज के विरुद्ध मुखर होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पीएलसी सोनामती घोष अनुपस्थित रहीं। इस जागरूकता अभियान में कुल 68 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन टीम संख्या 6, तहसील गदरपुर की ओर से पीएलवी मीना द्वारा किया गया।

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!