

(9917322413,)
व्यापार मंडल उत्तराखंड के उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा को देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित।
गदरपुर। व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्रों में सतत योगदान देने के लिए प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अभिकर्ता अशोक छाबड़ा को देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया


उल्लेखनीय है कि अशोक छाबड़ा लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को सरकारी स्तर पर उठाने, आपदा या आपात स्थिति में राहत कार्यों में भागीदारी, तथा विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। विशेष रूप से कोविड-19 काल में उन्होंने व्यापारी हितों की रक्षा, जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने और समाजिक सहयोग अभियान चलाने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा वे बीमा जागरूकता तथा वित्तीय सुरक्षा को लेकर भी लगातार जनजागरण करते रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री छाबड़ा ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे व्यापार मंडल और समाजसेवा से जुड़े साथियों के प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी व्यापारी वर्ग की हित रक्षा, और जनसेवा के कार्यों को उसी समर्पण से जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों ने श्री छाबड़ा को बधाई दी। उपस्थित जनों ने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल व्यक्तित्व को प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज को सेवा और सहयोग की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश भी देते हैं।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -  
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413 
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981  
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
