Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर:आज दिनांक 30 मार्च 2026 को माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार समय 11:30 बजे से 1:00 बजे तक मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल इंटर कॉलेज, जाफरपुर में “नालसा डॉन (Drug Awareness & Wellness Navigation for a Drug-Free India) योजना 2025” के अंतर्गत एंटी ड्रग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल Sadhana Betsar द्वारा की गई। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता Gurjeet Singh, पीएलवी Kunwar Singh, Meena एवं Kumari Deepa ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक जीवन पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं नालसा के टोल फ्री नंबर की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भेजे गए बैनर को विद्यालय में चस्पा किया गया। इस मौके पर पीएलवी Rajkumari एवं Gopal Singh Gautam ने भी सहभागिता की।
इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!