Spread the love

(कृष्णा

वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

भव्य कलश यात्रा के साथ संपन्न हुई श्री शनिदेव महाराज की वार्षिक पूजा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रूद्रपुर खबर। सिंह कॉलोनी गली नंबर एक में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्तिक मंडल, देवू मंडल एवं समस्त कॉलोनी वासियों के सहयोग से श्री शनिदेव महाराज जी की वार्षिक पूजा का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य पूजा से पूर्व क्षेत्र में एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा श्री दुर्गा मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ होकर श्री शनिदेव मंदिर, इंदिरा कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, काशीपुर बाईपास रोड, अग्रसेन चौक और डीडी चौक होते हुए किच्छा बाईपास रोड स्थित झील तक पहुंची।

झील तट पर विद्वान पंडितों द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल ग्रहण किया। तत्पश्चात महिलाएं हरिनाम कीर्तन करते हुए एवं भक्ति गीतों पर झूमते हुए पुनः आदर्श इन्द्रा बंगाली कॉलोनी वार्ड 35 स्थित श्री श्री शनिदेव मंदिर प्रांगण लौटीं, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलश स्थापित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
पूरे मार्ग में “जय शनिदेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता अनिल चौहान, समाजसेवी संजय ठुकराल, पार्षद सुशील चौहान, अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट तथा पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में पारुल मंडल, चौताली मंडल, कार्तिक मंडल, देवू मंडल, माधवी मंडल, रविंद्रधर, कृष्णा सरकार, गणेश सरकार, कोनी मंडल, मधु सरकार, ठाकुर राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य और सफल बना दिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!