



(

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड,)
(9917322413)
रुद्रपुर खबर। मुखर्जी नगर जगतपुरा में सार्वजनिक मां काली पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन महोत्सव में भक्ति और श्रद्धा की अविरल धारा बहती नजर आई। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ के भावपूर्ण संकीर्तन से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिरकत की। उन्होंने संकीर्तन का श्रवण कर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नाम संकीर्तन के माध्यम से ही मनुष्य को मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है।
महोत्सव में ठाकुर हरषित संप्रदाय, श्री राधा कृष्ण संप्रदाय, श्री श्री गोपाल संप्रदाय, राधे-राधे संप्रदाय, राधा रानी संप्रदाय और कृष्णदासी संप्रदाय जैसी प्रतिष्ठित कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष कनेक मंडल, महासचिव गौरव मंडल, कोषाध्यक्ष श्यामा रंग सहित बलाई विश्वास, नारायण मंडल, अमृत लाल, तपन गोलदार, हरीश विश्वास, शंकर मंडल, हरेन अधिकारी, गोपाल रंग, सुरेन मंडल, सपन साना, मंटू साना, जयदेव मंडल, दिलीप मंडल, प्रदीप अधिकारी, सुकुमार सरकार, रोहित गोलदार, दुलाल विश्वास, नारायण विश्वास, ब्रजेन मंडल, महादेव मंडल, ननी गोपाल, दिलीप वैध, विष्णु, विकास विश्वास, निरंजन विश्वास, सहदेव बुधुक, हरीश मल्लिक, भगीरथ विश्वास, संतोष, विष्णु राय, देवाशीष मंडल, देवव्रत मंडल, देवव्रत साना, वंकित मंडल, कृष्णा मंडल, पवित्र मंडल, अखिलेश मंडल, जगदीश राय, मिलन राय, अशोक विश्वास, उत्तम मंडल, संजीव रंग, दयाल मंडल, ब्रजेन विश्वास, गणोधर साना, संजीव मंडल, देव मिस्त्री, मदन मंडल, दीपक सरकार, तरूणी और मंगल सरकार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
