

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सड़कों का निरीक्षण, जल्द होगा पुनर्निर्माण कार्य
गदरपुर यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के करकमलों द्वारा जनहितकारी निर्णयों के क्रम में गदरपुर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है।
2 जनवरी को श्रद्धेय राजा जगतदेव जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर एवं सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर द्वारा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से निवेदन किया गया था। इस पर मुख्यमंत्री जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए
बलरामनगर मोड़ से खेमपुर टंकी तक लगभग 3 किलोमीटर तथा
सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क के निर्माण की घोषणा की थी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की स्थिति का आकलन कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी इस मौके पर सुभाष गुम्बर सागर गंन्डा सुदर्शन ग्रोवर भूषण नागपाल गुरलाल सिंह गुरु सेवक सिंह मनजिंदर सिंह हरविंदर सिंह कश्मीर लाल राजेंद्र सिंह रोशन लाल हरबंस लाल जरनैल सिंह संजू नन्हे राजपाल ग्रामवासी मौजूद रहे
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

