

9917322413
गदरपुर (संवाद सूत्र )राज्य में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के अनुसार सात जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) का तबादला कर दिया गया है। इस व्यापक बदलाव को पुलिस महकमे में “बड़ी सर्जरी” के रूप में देखा जा रहा है।
जारी सूची के मुताबिक जिन जिलों में कप्तान बदले गए हैं, वहां तैनात अधिकारियों को हटाकर नए आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान दी गई है, जबकि कुछ को प्रतीक्षारत अथवा अन्य प्रशासनिक पदों पर भेजा गया है।


नव नियुक्त पुलिस कप्तानों ने अपनी-अपनी तैनाती वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनता की सुरक्षा, अपराध पर नियंत्रण और पुलिस-जन संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में भी इस फेरबदल को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में थानास्तर पर भी तबादले देखने को मिल सकते हैं।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

