Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बनने जा रहा है। मंदिर श्री ओम बापू जी महाराज परिसर में 4, 5 एवं 6 मार्च 2026 को 39वां महायज्ञ एवं संत सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह पावन आयोजन परम पूजनीय गुरु मां मिथिलेश जी के सान्निध्य में संपन्न होगा।
समिति के सदस्य कृष्णलाल अनेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी 2026, मंगलवार को श्रीरामायण पाठ के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। 4 मार्च, बुधवार को होली के रंगों के साथ विशेष होली महोत्सव मनाया जाएगा। 5 मार्च, गुरुवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
6 मार्च, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से बाहर से पधारे संत-महापुरुषों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा एवं संत सम्मेलन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में संत-महात्माओं के प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि हेतु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के श्रद्धालु भी इस दिव्य आयोजन से जुड़ सकें।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!