Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (एलपीजी) की बुकिंग और आपूर्ति को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभाल लिया है। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी और सिलिंडर की कमी की अफवाहों के चलते गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है जिसे देखते हुए प्रशासन ने होम डिलीवरी पर जोर देने और ऑफलाइन विकल्पों को खोलने के निर्देश दिए हैं।

जिसको देखते हुए नगर पालिका कार्यालय में  गैस सप्लाई से संबंधित एक आवश्यक बैठक गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

   बैठक में गैस सप्लाई से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कहा कि नगर में गैस की कोई कमी नहीं है। जनता धैर्य बनाए रखें। 

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा , अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, गैस एजेंसी के प्रबंधक श्री गणेश चन्द आर्या, पूर्ति निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर कांडपाल, गैस एजेंसी स्टोर इंचार्ज श्री बसंत करनाटक, गदरपुर कोतवाली से उपनिरिक्षक संजय सिंह बोरा, होम डिलीवरी ठेकेदार राकेश अरोरा सहित सभासद सचिन गुप्ता , मुकेश चावला, परमजीत सिंह पम्मा, रजत कुमार अशवनी, पूर्व वाइस चेयरमैन संतोष गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि ब्रजेश चौधरी, चिंतन अरोरा, नाजिर अली,  इदरिस पाशा तथा आकाश कोचर, सन्नी बत्रा मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!