


(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। नगर पालिका कार्यालय में आगामी ‘हिंदू सम्मेलन’ के सफल आयोजन हेतु आज दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे एक विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना और संघ संचालक दीपक सुधा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि इस भव्य सम्मेलन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए दो महान विभूतियां मुख्य वक्ता के रूप में पधार रही हैं:
• पूज्य संत शिवानंद जी महाराज: पीठाधीश्वर श्री दूधिया बाबा मंदिर, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)।
• महंत विक्रमजीत सिंह लाल: भजनगढ़, आश्रम रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)।
इस दौरान बीजेपी प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने बताया कि “संगठित हिन्दू, समर्थ भारत” के ध्येय के साथ यह सम्मेलन दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है:
• समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।
• स्थान: श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना और संघ संचालक दीपक सुधा ने संयुक्त रूप से अपील की है कि सभी नगरवासी और धर्मप्रेमी बंधु भारी संख्या में श्री सनातन धर्म मंदिर पहुँचकर पूज्य गुरुजनों के प्रवचनों का लाभ उठाएं और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। बैठक में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस आयोजन में अपनी पूर्ण सहभागिता का आश्वासन दिया।
से बैठक मे सभासद रमन छाबडा, सचिन गुप्ता, अशवनी कुमार, मुकेश चावला सहित पालिकाकर्मी व पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

