Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में 8.1 लाख रुपये की लागत से बने दो विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। गुरुवार को विधायक बेहड़ ने ग्राम पंतपुरा में विधायक निधि के 1.81 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण, ग्राम पटेरी में 6.20 लाख रुपये की लागत से मिट्टी भरान, टीन शेड व फर्श निर्माण का उद्घाटन किया। बेहड़ ने दोनों गांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था व अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर ग्रामीणों को समाधान का भरोसा दिया।

बेहड़ ने उनकी राजनीति का अर्थ केवल चुनाव नहीं, बल्कि जनसेवा है। विधायक निधि जनता की सुविधा, सम्मान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता कश्यप, गुलशन सिंधी, विनोद पंत, ओमप्रकाश गंगवार, पुष्कर पंत, कमल गंगवार, रजत गंगवार आदि मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!