


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गूलरभोज। अवैध खनन पर लाई जा रही चार ट्रैक्टर ट्रॉली मीनिंग टीम को देखकर दौड़ गई। एक ट्रॉली वाहन सीज करके उस पर जुर्माना वसूला गया।
मंगलवार को अवैध खनन से भरी ट्रॉलियों की सूचना पर माइनिंग टीम ने गूलरभोज के राम मंदिर के समीप तैनात थी। माफिया को टीम की सूचना मिलते ही माफिया ने चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां भरतपुर गांव के अंदर डाल दी। आनन-फानन में गांव के मुख्य सड़क पर अवैध खनन की सामग्री को सड़क पर ही पलट दिया। तीन वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। एक वाहन चालक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इतने में माइनिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जुर्माना काटकर वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर गदरपुर की महतोष चौकी में खड़ा कर दिया।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

