Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध चुनाव जीतने वाले सदस्य पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने प्रेस वार्ता कर फर्जी मार्कशीट होने का आरोप लगाया है। बताया अब वह ब्लॉक प्रमुख पद का दावेदार है। 

    आरोप लगाते हुए बताया कि निर्वाचन कार्यालय में जो हाई स्कूल का प्रमाण पत्र लगाया है वह फर्जी है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने एसएसपी से धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े को लेकर शिकायत की।

    इस दौरान गदरपुर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, राजेश गुंबर मिनी, मुनि भुसरी शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!