Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।आवासीय कॉलोनी में अपने घर के सामने खड़ी बुजुर्ग महिला को आवारा गाय ने सींग मारकर  महिला को घायल कर दिया। घायल महिला को बाजपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

    बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पपनेजा कॉलोनी में रहने वाली गंगा देवी (60) घर के बाहर खड़ी थी। गाय ने अचानक गंगा देवी पर हमला कर दिया। घटना में गाय का सींग गंगा देवी के पेट में जा घुसा। गंगा देवी की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से गाय को वहां से भगाया। गंगा देवी के परिजनों की सूचना पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोरा अपने पति अनिल राज के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने गंभीर रूप से घायल गंगा देवी को अपने वाहन से बाजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। घटना के बाद पपनेजा कॉलोनी के निवासियों ने पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर से इनकी रोकथाम की मांग की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!