
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गूलरभोज। नगर पंचायत गूलरभोज में टेंडर प्रक्रिया से पहले ही निर्माण कार्य के आरोपों के बाद शुक्रवार को होने वाली टेंडर प्रक्रिया को निरस्त ही कर दिया गया है। इसमें सबसे खास बात तो ये रही कि अब तक हुए निर्माण के संबंध में खुद नगर पंचायत अध्यक्ष भी पूरी तरह से अनिभिज्ञ रहे।
ज्ञात हो कि इसे लेकर भाजपा नेता संजीव ने गूलरभोज नप.के निर्माण कार्यों में नियमों को ताक पर रखकर अनियमितता की शिकायत एसडीएम गदरपुर से की थी। इसी शिकायत में नगर पंचायत के वार्ड 3 में बिना वर्क आर्डर के लग रही इंटरलॉकिंग टाइलों की बात भी शामिल थी, अचानक सामने आई इस जानकारी के बाद हड़बड़ाए नपं ने आज होने वाले इस टेंडर को निरस्त ही कर दिया गया। वहीं अब बिना जानकारी के हो रहे इस कार्य की अब आधिकारिक जांच की बात की जा रही है। दरअसल नगर पंचायत के इस वार्ड में पिछले दो-तीन दिनों से इंटरलॉकिंग टाइल लग रही थी। ऐसे में लोगों को लगा कि विकास कार्य हो रहा है। वहीं नगर पंचायत के वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव भटेजा, पूर्व अध्यक्ष पति और पूर्व सभासद ने इसकी जानकारी ली तो पता लगा कि इसका वर्क आर्डर ही नहीं है। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम गदरपुर को की। शिकायत की जानकारी मिलते ही नगरपंचायत ने 11 तारीख को होने वाले टेंडर को ही निरस्त कर दिया। बताया जाता है कि 26 जून को नगर पंचायत में ग्यारह विकास कार्यों की कोटेशन सूचना जारी की गई थी। वहीं शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन कामों के टेंडर अभी नहीं हुए और अधिकांश कार्य बिना वर्क आर्डर के ही कम गुणवत्ता के कर दिए गए। इस सूचना के सामने आते ही नगर पंचायत कार्यालय हरकत में आया और उसने से अगले दिन शुक्रवार को इस प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी राजकुमार भारती ने बताया कि अध्यक्ष के आदेश अनुसार टेंडर प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। वार्ड तीन में जो कार्य कराया जा रहा है, उसकी जानकारी उनको नहीं है। बिना वर्क आर्डर के यह कार्य किसने किया है इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने कहा कि सभी कार्य वैधानिक तरीके से ही कराए जा रहे हैं। यह कार्य बिना वर्क आर्डर के कैसे हो रहा है। इसकी वह जांच कराएंगे। इसकी पेमेंट भी नहीं की जाएगी।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर