
(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा के नेतृत्व में अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रमों हेतु बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में बताया गया कि 20 जून 2025 को प्रातः 09 बजे विशाल रैली राजकीय इण्टर कॉलेज से प्रारम्भ होकर सनातन धर्म मन्दिर गदरपुर में समापन की जायेगी व दिनांक 21जून 2025को प्रातः 06:30 बजे सनातन धर्म मन्दिर गदरपुर में अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा।
इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, राजेश गुम्बर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेश खुराना, व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीपक बेहड़, मीडिया क्लब अध्यक्ष विकास तनेजा, थाना गदरपुर के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, विनोद चुघ, सुबोध शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र से मुस्कान चावला, तनिषा चावला, पब्लिक हेल्प सोसाईटी से वंश अनेजा, शिवम खुराना, पालिका बोर्ड के सम्मानित सभासद मुकेश चावला, रजत कुमार (अश्वनी), परमजीत सिंह पम्मा, सचिन गुप्ता एंव सभासद प्रतिनिधि नाजिर, मोविन सिद्दकी, सलीम बाबा, आकाश कोचर, एंव निकाय के प्रधान सहायक मुकेश भण्डारी, अवर अभियन्ता सोहन लाल, कर संग्रहकर्ता मुकेश कुमार, लिपिक विजेन्द्र कुमार, जयपाल शर्मा, लेखा लिपिक प्रभा, दया जोशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर अरूण कुमार, तौफिक, प्रिंस, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे।