Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राधा स्वामी सत्संग को लेकर यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद, 29 व 30 अगस्त को भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवी कालरा   7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर, 27 अगस्त। राधा स्वामी सत्संग व्यास, किच्छा रोड, बिगवाड़ा में 29 एवं 30 अगस्त को प्रस्तावित विशाल सत्संग में करीब 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए ऊधम सिंह नगर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि 29 एवं 30 अगस्त को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक जनपद की सीमाओं से भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हल्के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
सितारगंज व बरेली की ओर से आने वाले श्रद्धालु किच्छा रोड से सत्संग परिसर के निर्धारित गेट से प्रवेश करेंगे। हरिद्वार, काशीपुर व बाजपुर की ओर से आने वाले वाहन गदरपुर स्थित एमेनिटी स्कूल के पास से रिंग रोड होते हुए फ्लाईओवर के नीचे से सर्विस रोड के जरिए परिसर पहुंचेंगे। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर व बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहन रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड होते हुए निर्धारित गेट से प्रवेश करेंगे। नैनीताल व हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहन लालकुआं-पंतनगर होते हुए किच्छा अथवा सिडकुल पंतनगर चौक से रिंग रोड के रास्ते सत्संग परिसर पहुंचेंगे।
वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश गेट निर्धारित किए गए हैं। बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली गेट संख्या 3 व 9, चार पहिया वाहन गेट संख्या 7 तथा दोपहिया वाहन गेट संख्या 8 से प्रवेश करेंगे।
सत्संग समाप्ति के बाद भी अलग रूट प्लान लागू रहेगा। किच्छा, सितारगंज व बरेली की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से किच्छा हाईवे की ओर जाएंगे, जबकि काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, रामपुर, मुरादाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से रिंग रोड के रास्ते रवाना होंगे।
पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम वाहन चालकों से निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करने तथा पुलिसकर्मियों के निर्देशों में सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement