
(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी की एक बैठक सनातन धर्म मंदिर बुध बाज़ार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष अशोक हुड़िया ने की। बैठक में सर्वप्रथम पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।जिसको सदन में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से पारित किया। तदोपरांत कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र बजाज ने अपने गत वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियाँ बताते हुए सम्पूर्ण सदन का उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए अपनी पूरी कार्यकारिणी का त्यागपत्र सदन को सौंपा।
त्यागपत्र के पश्चात नयी कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श हुआ।सदन ने ध्वनिमत से पुनः एक बार श्री बजाज को अध्यक्ष पद पर सेवा करने का प्रस्ताव किया।इस पर सदन की आवाज़ को शिरोधार्य करते हुए श्री बजाज ने पुनः एक वर्ष के लिए पदभार ग्रहण किया।इस अवसर महामंत्री पद पर अशोक धीर,कोषाध्यक्ष पद पर कृष्ण लाल अनेजा,निर्देशक पद हेतु अशोक पोपली तथा नाट्य कला परिषद के अध्यक्ष हेतु अशोक सुधा का भी सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।
चुनाव के पश्चात श्री बजाज ने पूरे सदन का धन्यवाद किया तथा बताया कि 30 सितंबर को लीला मंचन प्रारंभ होगा तथा 12 अक्तूबर को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा।
इस दौरान श्याम लाल सुखीजा,अशोक भुड्डी,राज कुमार भुड्डी,विजय छाबड़ा, विशु भुसरी,जगदीश भुड्डी,निर्मल नारंग,बलदेव धींगड़ा,अनिल सुधा,सतीश छाबड़ा, मुलख़राज,राजू कुमार,रोहित पोपली,अजय खेड़ा सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।