Spread the love

गदरपुर (संवाद -सूत्र)। कार्तिकमास में मनाए जा रहे छठ पर्व पर महिलाओं की और से रखे गए निर्जला व्रत पर सैकड़ों महिलाएं क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट पर सूर्य अर्क के लिए पहुंची। महिलाओं ने तरह तरह के बनाए गए पकवानों का अर्क सूर्य देव को लगवाया। रविवार दोपहर को छठ घाट पर  पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग रहा।

Chat puja

इसी क्रम में विधानसभा गदरपुर के लोकप्रिय विधायक अरविंद पांडेय के परिवार ने छठ मैया के पावन पर्व को धूमधाम से मनाते हुए क्षेत्रवासियों एवं प्रदेश वासियो को बधाई दी। विधायक पांडेय के परिवार द्वारा छठ मैया के इस पावन पर्व को निकटवर्ती ग्राम कोपा ढाई नंबर में बने छठ घाट पर पूजन कर मनाया। विधायक अरविंद पांडेय की धर्मपत्नी मनविंदर पांडेय एवं उनकी पुत्रवधु अतुल पांडेय धर्मपत्नी अनिता पांडेय ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए छठी मैया के पावन व्रत को रखते हुए छठ पर्व की बधाई क्षेत्रवासियों को दी। 

  इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने बताया की मान्यता है कि छठ का व्रत करने से निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। यह महापर्व चार दिन का होता है और छठ माई के लिए व्रत रखा जाता है।छठ की शुरुआत नहाय खाय से होती है, उसके बाद दूसरा दिन खरना होता है, तीसरा दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है और चौथा दिन उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने छठ मैया के पावन पर्व के इतिहास और मान्यता को विस्तार से बताते हुए छठ मैया से क्षेत्र की समृद्धि एवं सुखमय की कामना की।

  वही युवा भाजपा नेता अतुल पांडेय ने भी छठ मैया के पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास एवं युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्रवासियों के स्वस्थ जीवन की कामना की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!