Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर पालिका परिसर में होली का पर्व सोमवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। रंग-गुलाल उड़ाकर कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी ने पारंपरिक अंदाज में पर्व का आनंद लिया। पालिका अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी ने सभी को होली की बधाई देते हुए भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि त्योहारों को सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए मनाना चाहिए। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सभी सहयोग करें। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। गले मिलकर खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और अपनापन देखने को मिला।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!