Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस पावन अवसर पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में भारी संख्या में संगत शामिल हुई। इस दौरान गतका पार्टी के करतबों ने लोगों को खूब आकर्षित किया।

मंगलवार को नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा के माध्यम से बड़े कनकटा से प्रारम्भ हुआ। गुरुद्वारा परिसर से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

    नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा बड़े कनकटा से शुरू होकर रजपुरा नंबर 1, मजराशीला, सकैनिया रोड सहित मेन रोड से मार्केट होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गदरपुर पहुंचा।  नगर कीर्तन का नगर के लोगों द्वारा जगह-जगह पर जोरदार स्वागत एवं प्रसाद वितरण गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए और जमकर आतिशबाजी की गयीं।

 नगर कीर्तन में डेरा बाबा नानक की झांकी जो आकर्षण का केन्द्र रही। झांकी में श्री गुरुगोविन्द सिंह के जीवन पर आधारित पंजाबी संस्कृति से ओत प्रोत सुन्दर-सुन्दर झांकी चल रही थी। इन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी। 

  नगर-कीर्तन में हरमंदिर साहिब सिख फुलवारी व गुरुग्रंथ साहिब पालिकी के आगे श्रद्धालु महिलाएं झाडू लगाकर चल रही थी और पुष्पों की वर्षा भी की जा रही थी। इस दौरान गुरबाणी की गूंज से वातावरण भक्तिमयी बना रहा। नगर कीर्तन का बाजार में जगह-जगह स्वागत करने के साथ स्थानीय व्यापारियों ने स्टॉल से प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतब देखने के लिए दर्शकों का जमवाड़ा लगा रहा। उधर इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा विकासनगर में तीन दिवसीय पाठ के उपरांत लंगर में प्रसाद वितरित किया

    इस मौके पर बाबा नरेंद्र सिंह, नैब सिंह धालीवाल, गुंजन सुखीजा, दर्शन सिंह,अरविंद पांडेय, परमजीत सिंह पम्मा, इन्द्रपाल सिंह संधू, मनोज गुंबर मिंटू, नरेश हुड़िया, विकास, जगतार सिंह, मुनि भूसरी, अवतार सिंह, सुरेश खुराना, सीटू ग्रोवर, चकित हुड़िया, हरपाल सिंह,  अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदयाल सिंह, अभिषेक गुंबर, अजायब सिंह धालीवाल, गुलविन्दर सिंह, मुकेश चावला, देवन्द्र पाल सिंह, रिक्की, परमिन्दर सिंह बत्रा उर्फ गब्बर, दलीप सिंह, अमर सिंह, कमलजीत सिंह, दशमेश सिंह, उजाला बजाज, अमरीक सिंह, बलिहार सिंह, साधा सिंह, भाई राजेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

नगर कीर्तन में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम जगह जगह मौजूद रही।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!