Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (सागर धमीजा)। नगर में ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा बड़ी धूमधाम से गुड फ्राईडे का पर्व मनाया गया। इस दौरान देश की एकता अखंडता कायम रहे इसके लिए प्रार्थना की गई।

    शुक्रवार सुबह को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समुदाय ने मुख्य मार्ग में पद यात्रा निकाली, इस यात्रा में समुदाय के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। यात्रा के दौरान समुदाय के सदस्य धार्मिक चिह्न लेकर चल रहे थे। विशेष प्रार्थना के साथ यात्रा का समापन किया गया। बताया कि गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का पवित्र दिन है। इस दिन ईसा मसीह के बलिदान और उनके क्रूस पर चढ़ने की याद में विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं। समुदाय के लोग इस दिन ईसा मसीह के संदेश और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

   प्रार्थना में कहा कि हमारे देश में प्रेम-भाईचारा व सौहार्द बना रहे। हमारे देश की एकता अखंडता कायम रहे। इस दौरान बताया कि प्रभु ईसा मसीह ने अपने चाहने वालों के लिए ना जाने कितने जतन सहे। अपने चाहने वालों पर आंच नहीं आने दी। इसी तरह हमें भी ध्यान रखना चाहिए। अपने चाहने वालों के साथ हमेशा अच्छे कार्य करते रहना चाहिए।

    इस मौके पर नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार, पास्टर सुरेंद्र सागर, पास्टर वीनस पास्टर, रघुवीर सिंह पास्टर, सोनू जॉन पास्टर, रोबोट पास्टर, सतीश पास्टर, आकाश पास्टर, राजू जॉन आदि लोग उपस्थित रहे। 


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!