Spread the love

(रिर्पोट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। लोकसभा चुनाव के तहत पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कमर कस ली है। दो दिन के अपने गदरपुर मंडल के कार्यक्रमों में भाजपा विधायक ने हर बूथ पर बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक ली।
   गदरपुर मंडल के 50 बूथ गदरपुर नगर, सरदार नगर, सूरजपुर, केशवगढ़, राजपुर, कलकाता, माजरा मर्दन, सकेनिया, सरोवर नगर, रूपपुर, ढीमरखेड़ा, बलखेड़ा, डोगपूरी सहित सभी 50 बूथ की बैठक ली।
    पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक व लोकसभा चुनाव में विधानसभा संयोजक अरविंद पांडे ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है कि बूथ जीता चुनाव जीता इस मंत्र के साथ हमने गदरपुर मंडल के सभी बूथ को जितना है और अपनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 51 हजार वोटो से जीत कर भेजना है और देश में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को इस समय अपने-अपने बूथ पर और पन्ना प्रमुखों को अपने पन्ने पर ध्यान देना है और इधर-उधर नहीं भटकना है यदि हमने अपना बूथ मजबूत कर लिया और जीत लिया तो चुनाव भी हमारे लिए बहुत आसान है
   इस दौरान उनके साथ सुभाष गुंबर, अशोक हुड़िया, राजू कंबोज, संजय चौधरी, नरेश, राकेश भुडी, कश्मीर कंबोज, मोहन प्रधान, प्रवीण कुमार, उमेश गुप्ता, हरलॉक सिंह नामधारी, पृथ्वी बजाज, प्रमोद कंबोज, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, बब्बू प्रधान, बंटी डग, चंद्र खेड़ा, जसवीर चीमा, हरबंस सिंह, पुराण कंबोज, कंचन सिंह, राकेश सैनी, रवि पाल, राजेश सक्सेना, संतोष गुप्ता सहित अन्य को कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!