Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)


2018 में कांग्रेस सिंबल से जीता था सभासद का चुनाव, भाजपा प्रत्याशी को दी थी जबरदस्त पटकनी

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 12 दावेदारों में से काफी मंथन करने के बाद गदरपुर पालिका अध्यक्ष सीट से वर्ष 2024 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मनोज गुंबर मिंटू पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है आपको बता दे की मनोज गुंबर मिंटू कुछ समय पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और अचानक इनका टिकट फाइनल होने के बाद जो भारतीय जनता पार्टी की वर्षों से सेवा कर रहे अन्य दावेदार थे उनमें नाराजगी भी देखने को मिली है!आपको बता दें कि मनोज गुंबर मिंटू पूर्व में दो बार वार्ड नंबर 6 से सभासद रह चुके हैं और 2018 के चुनाव में मनोज कुमार मिंटू कांग्रेस में थे और कांग्रेस के सिंबल से सभासद का चुनाव लड़ा था जिसमें भाजपा के प्रत्याशी को लगभग 700 वोटो से मात देकर विजय प्राप्त की थी हालांकि 2018 के निकाय चुनाव में निर्दलीय चेयरमैन गुलाम गोस विजय हुए थे जिसके साथ-साथ मनोज गुंबर मिंटू के तालमेल ठीक नहीं रहे थे जिसके चलते वार्ड नंबर 6 विकास से पिछड़ा रहा था,वही वर्ष 2024 में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मनोज गुंबर मिंटू ने भाजपा की सदस्यता ली थी और कांग्रेस से इस्तीफा दिया था अब निकाय चुनाव में भाजपा ने मनोज गुंबर मिंटू पर भरोसा जताते हुए पालिका अध्यक्ष पद का टिकट उन्हें दिया है तो वहीं वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे अन्य दावेदारों में नाराजगी भी देखने को मिली है।
   वही मनोज कुमार मिंटू ने बताया कि भाजपा हाई कमान और शीर्ष नेतृत्व का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त करते हैं मनोज कुमार मिंटू की कुशल रणनीति से वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं जिन्हें लोग 108 के नाम से भी जानते हैं बरसों से नगर में रहकर समाज सेवा कर रहे हैं वहीं भाजपा हाई कमान से मनोज गुंबर मिंटू का टिकट फाइनल होने के बाद उनके निवास पर बधाइयां देने वालों का तांता भी लगा रहा उन्होंने बताया कि पार्टी ने भरोसा जताया है तो गदरपुर की सीट बीजेपी की झोली में डालकर रहेंगे।

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!