Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। पंचायत चुनाव के देर रात तक घोषित हुए परिणामों से कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। जिले में पंचायत चुनाव के नतीजों ने इस बार सियासत की दिशा और दशा दोनों बदल दी। मतगणना पूरी होते-होते यह स्पष्ट हो गया कि जनता अब विकास, सेवा और सादगी को तरजीह दे रही है। कई जगहों पर युवा व महिला प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन किया, तो कुछ नए चेहरे पुराने नेताओं पर भारी पड़े।

    गदरपुर विकासखंड की 52 ग्राम पंचायतों में घोषित निर्वाचन परिणामों के अनुसार जयनगर से नवजीत कौर ने 1062 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। श्रीरामपुर से ललिता विश्वास को 1172 मत मिले। विजयनगर से मीना विश्वास ने 2956 मतों के साथ जीत दर्ज की। बुक्सौरा से मंदीप कौर को 1597 वोट प्राप्त हुए। चन्दननगर से अमेला राय ने 908 मतों से जीत दर्ज की। आनन्दखेड़ा से चंचल को 1061 मत प्राप्त हुए। बरीराई से प्रेमवती ने 3277 मतों के साथ विजय प्राप्त की। अमरपुर से राम सिंह को 288 वोट मिले। रायपुर से दर्शना कौर ने 406 मत पाकर जीत दर्ज की। जाफरपुर से बब्बी कुमार को 972 मत प्राप्त हुए। लम्बाखेड़ा से दिलशाद ने 1197 मतों के साथ जीत हासिल की। बूरानगर से सुमित्र सिकदार को 1116 मत मिले। महतोष से अवसाना बी ने 1211 मतों से विजय प्राप्त की। खटोला से पूजा रानी को 2073 मत प्राप्त हुए। धानपुर से प्रियंका ने 866 मतों से जीत दर्ज की। सरोवरनगर से दानिश को 496 मत मिले। धानपुर पश्चिम से ज्योति देवी को 509 मत मिले। खेमपुर से कविता ने 522 मत प्राप्त किए। रफीनगर से नीलम रानी को 617 मत प्राप्त हुए। नन्दपुर से क्रान्ति ने 430 मतों से जीत दर्ज की। नारायणपुर दोहरिया से सुनीता कौर को 423 मत मिले। धीमरी ब्लॉक से पूजा राजपूत को 411 मत प्राप्त हुए। गिरधरनगर से निशा रानी को 473 वोट मिले। धनपुर विजयपुर से मयंक कालरा को 547 मत मिले। मसीत से तरन्नुम जहां को 480 मत प्राप्त हुए। रोशनपुर से लखबीर सिंह को 499 मत मिले। धीमरखेड़ा से बृजेश सिंह ने 418 मतों से विजय प्राप्त की। जगनपुरी से सूरज महलदार को 596 वोट प्राप्त हुए। मदनापुर से अवतार सिंह को 1409 मत प्राप्त हुए। कुल्हा से गीता ने 2303 मतों से जीत दर्ज की। कोपा से मौसमी को 845 मत मिले। पत्थरकुई से साबिर हुसैन को 577 वोट मिले। कनकटा से गुरजीत सिंह को 465 मत मिले। बकैनिया से सीमा कुशवाहा को 378 मत प्राप्त हुए। सकैनिया से मीना देवी ने 1312 मतों के साथ जीत हासिल की। मोतियापुरा से सुमन को 582 मत मिले। झगड़पुरी से लक्ष्मी देवी को 858 मत प्राप्त हुए। बराखेड़ा से आयुष कोचर को 566 मत मिले। गदरपुरा से तैयब अली को 1055 मत प्राप्त हुए। डोगपुरी से स्वदेश कुमार ने 827 मतों से विजय प्राप्त की। अलखनदेवी से मनोज कुमार गोंड को 312 वोट मिले। अलखदेवा से प्रदीप सिंह को 540 मत मिले। लखनऊ से गगनदीप सिंह को 600 मत प्राप्त हुए। भैसिया से शिवम गंभीर को 429 मत प्राप्त हुए। गुमचौड़िया से सपना को 522 मत मिले। रजपुरा से रेनु को 231 मत प्राप्त हुए। राजपुर फतेहगंज से प्रीतम सिंह को 391 मत मिले। रामजीवनपुर से रिजवान को 309 मत मिले। पिपलिया से कानन देवी को 881 मत प्राप्त हुए। रूपपुर से भगवती देवी को 236 वोट प्राप्त हुए। कुआंखेड़ा से पुष्पा रानी को 234 मत मिले। गदरपुरी से नमिता 347 मत प्राप्त कर विजयी रही।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!