



(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। नगर के इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुंबर के अलावा वार्ड के सभी सभासदों को एसडीएम आशिमा गोयल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नगर पालिका के वार्ड एक से सभासद राधा मौर्य, वार्ड 2 से नरगिस, वार्ड तीन से सचिन गुप्ता, वार्ड 4 से अश्वनी कुमार, वार्ड 5 से परमजीत सिंह पम्मा, वार्ड 6 से रमन छाबड़ा, वार्ड 7 से मुकेश चावला, वार्ड 8 से तबस्सुम, वार्ड 9 से फरदीन बाबा, वार्ड 10 से शबाना, वार्ड 11 से विनीता चौधरी को एसडीएम आशिमा गोयल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू ने कहा कि गदरपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के विकास के सपने को साकार करते हुए गदरपुर का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बैठक कर जन समस्याओं को सुनकर उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारी, व्यापारी, छात्र, किसान समेत हर वर्ग सभी का आभार जताया हैं। कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चला जाएगा और डबल इंजन की सरकार शहर के विकास के कटिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि यह शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रहा है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि जनता ने मिलकर गदरपुर में कमल खिलाया है और मनोज गुंबर को अध्यक्ष बनाया है। चेयरमैन मनोज गुंबर के नेतृत्व में शहर का चहुमुखी विकास होगा। जो वायदे उन्होंने जनता से किये हैं उन्हें पूरा करने के लिए सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शहर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। समारोह का संचालन डॉ जयंत शाह ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पाण्डे ने सभी को जीत की बधाई दी। कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी का है। चुनाव में एक ही प्रत्याशी जीतता है। कहा सारे मनभेद और मतभेद भुलाते हुए गदरपुर के विकास की सोच के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकल चुनाव होने के नाते एक ही घर से भी वोटों का बटवारा होता है अब मतभेद बुलाकर किसी के साथ भी भेदभाव किए बिना शहर के विकास के लिए काम होना चाहिए। कहा कि हर वार्ड में जो कमियां है उसे दूर किया जाना चाहिए।
समारोह का संचालन डॉ जयंत शाह ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
