Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है.आज 19 मार्च को नवरात्रि के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के एक फैसले से सिल्वर-गोल्ड आज एक बार फिर क्रैश हो गया है, जिससे आपके लिए आज सस्ते रेट पर खरीदारी का एक शानदार मौका है. यहां जानिए आज आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव और सोने-चांदी में आई गिरावट की असली वजह क्या है. क्या सोना और सस्ता होगा?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दोपहर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 19 मार्च 2026 को दोपहर 2:13 बजे तक 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना ₹6,018 (3.93%) टूटकर ₹1,47,007.00 पर ट्रेड कर रहा है. दिन के दौरान इसने ₹1,46,890 का निचला स्तर भी छुआ.चांदी में तो और भी बड़ी गिरावट है. 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी ₹17,655 (7.11%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,30,539.00 पर आ गई है।

इंटरनेशनल मार्केट में एक महीने के निचले स्तर पर गोल्ड

ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों पर दबाव साफ दिख रहा है. स्पॉट गोल्ड 1.1% गिरकर $4,764.27 प्रति औंस पर आ गया है, जो 6 फरवरी के बाद का सबसे निचला स्तर है. वहीं चांदी भी 4.3% फिसलकर $72.14 पर आ गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमले के बाद से सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर की डिमांड बढ़ी है, जिससे सोने की कीमतों में करीब 9% की गिरावट आई है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!