Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि फ्लाइट में करीब 60% सीटें मुफ्त में चुनने के लिए उपलब्ध कराई जाएं, जिससे अतिरिक्त शुल्क पर लगाम लगेगी।

• वेब चेक-इन या सीट सिलेक्शन पर लगने वाले एक्स्ट्रा चार्ज में कमी

• हर फ्लाइट में लगभग 60% सीटें मुफ्त उपलब्ध कराने का निर्देश

• एक ही PNR वाले यात्रियों को साथ बैठाने पर जोर

• परिवार और ग्रुप ट्रैवल करने वालों को मिलेगी राहत

• DGCA का उद्देश्य यात्रा को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना

• खेल सामान और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स ले जाने के नियम स्पष्ट होंगे

• पालतू जानवरों को ले जाने की नीति भी साफ करने के निर्देश

यह कदम यात्रियों के अधिकारों को मजबूत करने और हवाई यात्रा को ज्यादा आसान बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!