
(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। गूलरभोज के पीपल पड़ाव रेंज में वन कर्मियों पर फायरिंग करने के मामले में एक नामजद आरोपी गुरमीत उर्फ गेजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 12 बोर की बंदूक और चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
06 सितंम्बर 2024 सांय 05.15 बजे पीपलपडाव जंगल मे वन विभाग की गस्ती टीम पर कुछ शातिर बदमाशो द्वारा बन्दूको से लैस होकर ताबडतोड फायरिंग कर हमला कर वन विभाग के रेंजर सहित कुछ अन्य कर्मियो को घायल कर दिया गया था जिस पर रूप नारायण गौतम वन रेंजर, पीपलपडाव रेंज तराई वन प्रभाग रूद्रपुर की तहरीर पर थाना गदरपुर पर मुकदमा FIR NO–232/2024 धारा 109(1)/121(2)/132/191(3) BNS व 26 वन संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
लोक सेवक पर हमले की गंभीर घटना कारित करने वाले अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध रूद्रपुर, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण मे थाना गदरपुर, थाना केलाखेडा, थाना बाजपुर तथा एस.ओ.जी. की कुल 04 टीमे गठित की गयी। उक्त टीम मे थानाध्यक्ष गदरपुर तथा SOG काशीपुर के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 08.09.2024 की रात्री मे कलकत्ती के पास मैन रोड पर कलकत्ती गाँव की तरफ से आने वाले रास्ते अब्दुल्ला नगर बार्डर पर मुकदमा उपरोक्त के नामजद/वांछित अभियुक्त गुरमीत सिंह उर्फ गेजी पुत्र टहल सिंह, ग्राम- हरिपुरा हरसान, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से बरामद 01 रायफल 12 बोर मय 04 कारतूस जिन्दा 12 बरामद किया गया बरामद रायफल तथा कारतूस संबन्ध मे सख्ती से पूछा गया तो इसके द्वारा बताया कि दिनांक 06/09/2024 मैने अपने अन्य साथियो संगत सिह उर्फ संगी पुत्र कुलदीप सिह, संदीप सिह पुत्र प्रीतम सिह, सर्वजीत सिह उर्फ छब्बी पुत्र छुआरा सिह तथा 5-6 अन्य लोगो द्वारा मिलकर वन विभाग चौकी पीपलपडाव रेन्ज टीम पर फायरिंग की थी।
अभियुक्त गुरमीत सिह उर्फ गेजी थाना गदरपुर में पंजीकृत FIR NO 232/2024 धारा 109(1)/121(2)/132/191(3) BNS व 26 वन अधिनियम वांछित अभियुक्त है। अतः अभियुक्त को धारा 109(1)/121(2)/132/191 (3) , धारा 3(5) BNS व 26 वन अधिनियम तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अन्तर्गत रात्री समय 01.50 बजे गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त गुरमीत सिह उर्फ गेजी एक पेशेवर किस्म का लकडी तस्कर एवं वाहन चोर है । इसके द्वारा पूर्व मे भी फायरिंग की घटनाए की गयी है जिस संबन्ध मे पूर्व मे हत्या के प्रयास कारित करने के अपराध जो विभिन्न न्यायालयों मे विचाराधीन है । अभियुक् गुरमीत सिह उर्फ गेजी के विरूद्ध थाना बाजपुर मे गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत भी अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जसवीर सिंह चौहान थानाध्यक्ष गदरपुर, उ0नि0 मुकेश मिश्रा, कानि0 764 बलवन्त सिंह, कानि0 1130 दर्शन सिंह
एस.ओ.जी. टीम काशीपुर
1.उपनि0 प्रकाश चन्द्र
2.है0 कानि0 विनय कुमार
3.कानि0 प्रवीण गोस्वामी
4.कानि0 कुलदीप सिह
5.कानि0 कैलाश तोम्क्याल
अभियुक्त गुरमीत सिंह उर्फ गेजी का आपराधिक इतिहास –
1. FIR NO 46/2013 U/S 307/353/332/323/504/506 IPC थाना गदरपुर
2. FIR NO 173/2016 U/S 307/353/332/186 IPC थाना गदरपुर
3. FIR NO 277/2017 U/S 307/353/332/186 IPC थाना गदरपुर
4. FIR NO 279/2017 U/S 379/411 IPC थाना गदरपुर
5. FIR NO 26/2023 U /S 60 आबकारी अधिनियम थाना गदरपुर
6. FIR NO 232/2024 धारा 109(1)/121(2)/132/191 (3) 3(5) BNS व 26 F ACT & 3/25 A,ACT
7. FIR NO 131/2021 U/S आबकारी अधिनियम थाना केलाखेडा
8. FIR NO 105/2024 U/S 121(1)/132/190/190(2) BNS थाना केलाखेडा
9. FIR NO 284/2017 U/S 379/411 IPC थाना बाजपुर
10. FIR NO 430/2017 U/S 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बाजपुर
11. FIR NO 341/2018 U/S 379/411 IPC थाना बाजपुर
12. FIR NO 344/2018 U/S 379/411 IPC थाना बाजपुर
13. FIR NO 345/2018 U/S 379/411 IPC थाना बाजपुर
14. FIR NO 347/2018 U/S 411 IPC थाना बाजपुर
15. FIR NO 390/2018 U/S 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बाजपुर
16. FIR NO 175/2017 U/S 323/332/353/147/504/506 IPC थाना बाजपुर
अभियुक्त गुरमीत सिह उर्फ गेजी का वन विभाग मे दर्ज आपराधिक इतिहास –
1. बरहैनी रेंज मे धारा 26 वन अधिनियम के अन्तर्गत 02 अभियोग दर्ज है ।
2. पीपलपडाव रेज मे 26 वन अधिनियम के अन्तर्गत 28 अभियोग दर्ज है ।