Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव सरना के निर्देशन में *राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम* गदरपुर के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र मोतियापुर के छात्रों एवं अभिभावकों के मध्य *नशा मुक्त भारत अभियान* के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*नशा मुक्त भारत अभियान* के तहत कार्यक्रम आयोजित, टीम ने किया जागरुक

   सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में आरबीएस के चिकित्सक डॉ विकास सचान द्वारा बताया गया कि *नशा मुक्त भारत अभियान* एक महत्वाकांक्षी पहल है जिसका उद्देश्य भारत को नशीली दवाओं और शराब की लत से मुक्त करना है। यह अभियान सरकार, गैर-सरकारी संगठनों और समुदाय के सदस्यों के बीच एक सामूहिक प्रयास है।

    अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं और शराब के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना। नशीली दवाओं और शराब की लत से पीड़ित लोगों के लिए उपचार और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना। नशीली दवाओं और शराब की तस्करी और वितरण को रोकना। समुदाय को नशा मुक्ति के लिए सशक्त बनाना।

   कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य  गुरनाम सिंह एवं सहायक अध्यापक मोहम्मद फुरकान तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवकी देवी, आरबीएसके स्टाफ नर्स सोनिया वैद्य के साथ आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय मोतियापुर के बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

   कार्यक्रम के अंत श्री के एन जोशी फार्मासिस्ट आरबीएसके के द्वारा सभी लोगों को अपने क्षेत्र,ग्राम,ब्लॉक जिला एवं अपने राज्य को नशा मुक्त बनाने का प्रतिज्ञा दिलाई गई।

Advertisement
Advertisement