Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। फेसबुक पेज पर स्पोर्ट्स फ्रैंचाइजी दिखाकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सनसिटी कॉलोनी निवासी चिरमल सिंह ने बताया कि पांच अक्टूबर को अचानक मोबाइल के फेसबुक पेज पर डि कैथ लॉन स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर शोरूम फ्रेंचाइजी खोले जाने का संदेश लिखा था। बताया कि जब फ्रैंचाइजी का पेज खोला तो उसके तुरंत बाद अज्ञात व्यक्तियों की कॉल आई। जिन्होंने सारी शर्तें बताते हुए सिक्योरिटी राशि 49.800 हजार रुपये और शोरूम खोलने की राशि 9.85 लाख रुपये की बताई।
आरोप था कि आश्वासन देने पर उसके मन में प्रलोभन आया। जिसके बाद उसे 14 अक्टूबर को 50 हजार सिक्योरिटी और कई तिथियों 4.99 लाख रुपये की धनराशि का ऑनलाइन भुगतान करवा दिया। जब काफी दिनों तक मेल पर कोई संदेश या फिर मेल आईडी पर किसी प्रकार का संदेश नहीं मिला तो वार्ता किए नंबर पर कॉल की तो मोबाइल नंबर बंद पाया गया। ठगी होने की भनक लगते ही शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और मामले की अपने स्तर से तफ्तीश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement