Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

पुरानी अनाज मंडी में लगेगे सरकारी व अर्ध सरकारी बैंकों के काउंटर

गदरपुर। व्यापार मंडल द्वारा आगामी 6 अगस्त को एक विशाल ऋण मेले का आयोजन करके व्यापारियों को ऋण प्राप्त करने हेतु सुविधा देने हेतु एक अनूठी पहल की है । व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने बताया कि आगामी 6 अगस्त दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक पुरानी अनाज मंडी गदरपुर उधम सिंह नगर में एक ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सरकारी एवं अर्ध सरकारी बैंकों के अलावा नाबार्ड, जिला उद्योग केंद्र एवं पर्यटन विभाग द्वारा स्टाल लगाकर ऋण प्राप्त करने के नियम बताए जाएंगे,साथ ही उनके प्रतिनिधियों द्वारा व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने एवं विस्तार करने के लिए आसानी से ऋण प्राप्त करने के लिए जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी । उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने के उद्देश्य से भी मातृशक्ति को ऋण प्रदान करवाने में पहल की जाएगी।

   इस मौके पर महामंत्री संदीप चावला एवं कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा ने भी सभी सम्मानित नागरिकों को उक्त ऋण मेले में प्रतिभाग करके लाभ एवं जानकारियां प्रदान करने की अपील की गई । पत्रकार वार्ता के दौरान सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement