Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। अधिवक्ता गोलीकांड के एक शूटर ने रामपुर यूपी न्यायालय में आत्मसमर्पण की चर्चा आखिरकार सही साबित हुई। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद कोतवाली पुलिस ने यूपी कोर्ट में आवेदन देकर रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है। वहीं फरार चल रहे दूसरे शूटर की तलाश तेज कर दी है।

Advertisement
Advertisement

    बताते चलें कि 27 जून की दोपहर को दुर्गा मंदिर वाली गली के पास सुनार गली गदरपुर निवासी अधिवक्ता प्रशांत सिंह पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर घायल कर दिया था। गोलीबारी में अधिवक्ता को दो गोली पैर में लगी थी। अभी पुलिस तफ्तीश ही कर रही थी कि फेसबुक पर यूके में बैठे सहज विर्क नाम के युवक ने गोलीकांड की जिम्मेदारी लेते हुए कई लोगों से जल्द मुलाकात करने की धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया था।

     29 जून को अधिवक्ता के दोस्त बगवाड़ा चौकी इलाके महफूज नाम के युवक के व्हाट्सएप पर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने का भी मैसेज डाला था। जहां पुलिस गोलीकांड को सामान्य घटना मान रही थी, लेकिन जब पुलिस ने रेकी करने वाले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की तो मामला अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर गिरोह से जुड़ने लगा। इसी बीच शनिवार को चर्चा हुई है कि अधिवक्ता पर गोली चलाने वाले शूटर सुलेमान ने रामपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लिया है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और कई दिनों के बाद पुलिस ने आत्मसमर्पण की चर्चा पर विराम लगाते हुए इसकी पुष्टि की।
    कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शूटर सुलेमान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लिया था। जिसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने शूटर को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन डाल दिया है। रिमांड आदेश मिलते ही शूटर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं फरार चल रहे दूसरे शूटर मुराद की तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement