Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। नगर के लोगों को जल्द ही रोडवेज बस स्टेशन की सुविधा मिलने वाली है। इसके बाद यात्रियों की सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करने की समस्या दूर हो जाएगी।

   नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर प्रेमनगर मोड़ पर रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य चल रहा है। बस स्टैंड की चहारदीवारी बन चुकी है और भवन में रंग रोगन हो रहा है। कार्यालय, केंटीन, टिकट घर, विश्राम गृह एवं शौचालय आदि की साजसज्जा का कार्य भी तेजी से हो रहा है। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने मई 2022 में 18 माह में बस स्टैंड के निर्माण कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका है। वर्तमान में जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है, उससे लगता है कि बस स्टैंड का शुभारंभ होने में अभी कम से कम दो महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। बस चालक मुख्य बाजार में सकैनिया मोड़, गूलरभोज रोड़, थाने के सामने, गुरुद्वारे के सामने और दिनेशपुर मोड़ पर बस रोक कर सवारी उतारते-बिठाते हैं।

  दूसरे राज्यों से आने वाली कई बसें बाईपास मार्ग से होकर गुजर जाती हैं। लोगों का कहना है बस स्टैंड का निर्माण नगर से काफी दूर किया जा रहा है। देर रात में बस स्टैंड तक आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के भी उचित प्रबंध करने होंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड से अगर कोई सामान लाना या भेजना होगा तो समय के साथ धन का भी व्यय होगा।

    उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर के तकनीकी महाप्रबंधक, विजय सिंह ने कहा कि महतोष पुलिस चौकी के निकट बाईपास मोड़ पर रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण हो रहा है। करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अवशेष कार्य को दो माह के अंदर पूरा करा लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement