Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। पांच मई की देर रात्रि को काठगोदाम डिपो बस-ट्रक भिड़ंत प्रकरण में रोडवेज बस के परिचालक ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज करवाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। हादसे में चालक व परिचालक के अलावा कई यात्री घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम के बस परिचालक केदार दत्त जोशी ने बताया कि वह काठगोदाम डिपो की अनुबंधित बस वाहन संख्या यूके 04 सीए 1963 का परिचालक है और पांच मई को चालक सरफराज दिल्ली से हल्द्वानी से यात्रियों को बिठाकर हल्द्वानी की ओर आ रहे थे कि रात्रि दो बजे पत्थरचट्टा मोड़ वन विभाग की चौकी के पास ट्रक संख्या यूपी 22 एटी 3538 के चालक द्वारा ट्रक को तीव्र मोड़ पर हल्द्वानी की ओर जाने वाले मार्ग के बीच बिना पार्किंग लाइट जलाएं खड़ा कर दिया था,चूंकि उक्त हाईवे पर निर्माण कार्य संचालित था और यातायात वनवे चल रहा था।

  तीव्र मोड़ और बिना लाइट के खड़े ट्रक में रोडवेज की बस टकरा गई। जिसमें चालक व यात्रियों के अलावा वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में जिला अस्पताल से रैफर कर दिया गया। वहीं अनुबंधित बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिचालक का आरोप था कि ट्रक चालक ने नियमों का उल्लंघन करते हुए लापरवाही से ट्रक खड़ा किया था। जिससे बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement