Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शराब की दुकानें और शराब की अवैध बिक्री पर प्रशासन ने तीन दिन तक प्रतिबंध लगाया था। बावजूद आदर्श कॉलोनी घास मंडी में आबकारी की टीम ने छापा मारकर फास्ट फूड की दुकान से अंग्रेजी व देशी शराब के कई पव्वे बरामद किए और मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement

   शुक्रवार को छापे के बाद आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए 17 से 19 अप्रैल तक शराब की सभी दुकानें और बिक्री पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाया गया था। बावजूद मतदान के दिन सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी घासमंडी स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है।

    जिस पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर मौके से 52 पव्वे अंग्रेजी शराब और पांच देशी पव्वे बरामद किए हैं। टीम ने मौके से आलोक नाम के एक युवक को भी गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि शराब बेचना आचार संहिता का उल्लंघन करना है।

Advertisement
Advertisement