Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

जसपुर (संवाद सूत्र)। नेपाली लकड़ी की व्यापारिक फर्म के प्रोडक्ट का प्रचार करने एवं तीर्थ यात्रा करने आए 13 सदस्यों की टीम को धर्मपुर बॉर्डर पर पुलिस ने ढाई लाख नेपाली करेंसी के साथ पकड़ लिया। तीन घंटे चली जांच के बाद चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने पर उन्हें छोड़ दिया।

    कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि धर्मपुर बॉर्डर पर पुलिस टीम के साथ एसआई हरीश आर्य जांच कर रहे थे। हरिद्वार से दो स्कॉर्पियो में सवार होकर नेपाल निवासी 13 सदस्यों की टीम आ रही थी। जिन्हें रोक कर जांच की गई। जांच में पुलिस टीम को ढाई लाख रुपये नेपाली करेंसी के मिले। जांच में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी सुमन प्रोडक्ट के नाम से नेपाली लकड़ी की फर्म है। जिसमें लकड़ी का घरेलू सामान बनाया जाता है।

फर्म के सामान के प्रचार के लिए, प्रोडक्ट सप्लाई के आर्डर लेने के लिए एवं तीर्थ यात्रा पर गंगा स्नान करने एक सप्ताह पूर्व गोरखपुर होते हुए भारत में आए थे। हरिद्वार ऋषिकेश घूमने के बाद नैनीताल होते हुए अब नेपाल जाएंगे। उनकी नेपाली करेंसी को यहां किसी ने एक्सचेंज नहीं किया। यह सभी लोगों की करेंसी है।

   भारतीय मुद्रा में एक्सचेंज नहीं होने के कारण एक जगह बांधकर रख दिया है। उन्होंने बताया कि सभी उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। मामले की जांच की गई। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।