Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर (सू.वि.)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के नांमाकन के अन्तिम दिवस 27 मार्च बुधवार को 07 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये। जिनमे रमेश कुमार पुत्र नरेश चन्द्र निर्दलीय, जीवन चन्द्र उप्रेती पुत्र मोती राम उप्रेती भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी, अजय भट्ट पुत्र कमलापति भट्ट भारतीय जनता पार्टी, अखिलेश कुमार पुत्र धरमवीर सिंह
अखिल भारतीय परिवार पार्टी, हितेश पाठक पुत्र कैलाश चन्द्र पाठक निर्दलीय, प्रकाश जोशी पुत्र नारायण दत्त जोशी कांग्रेस व अख्तर अली पुत्र अब्दुल कलीम ने बीएसपी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बुधवार को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के लिए जिला अधिकारी न्यायालय कक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर उदय राज सिंह के समक्ष अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दौरान रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशियों को संविधान की शपथ भी दिलाई। इस तरह नैनीताल – उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराए गए। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की स्कूटनी होगी ।
इस अवसर पर डेजिगनेटेड रिटर्निग ऑफिसर मनीष बिष्ट मौजूद थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।