Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर में गौशाला बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय योगी सेना उत्तराखंड गौरक्षा प्रकोष्ठ ने ब्लाक परिसर में आयोजित तहसील दिवस पर डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।

राष्ट्रीय योगी सेना उत्तराखंड गौरक्षा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन

   मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर राष्ट्रीय योगी सेना उत्तराखंड गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निपुण गगनेजा व नगर उपाध्यक्ष अमित सेतिया द्वारा गौ माता के लिए नगर में एक गौशाला बनवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। 

   ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पूर्व में 07/06/2022 को अयोजित तहसील दिवस पर भी गौशाला बनाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था, परंतु अभी तक उस पर कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। इसके उपरांत 01 दिसम्बर 2023 को जिला पशु चिकित्सालय को भी एक ज्ञापन दिया गया था परंतु उस पर भी अभी तक कुछ भी अवगत नही कराया गया है। 

    ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि इन लेटरो के तत्पश्चात एक लेटर जनवरी 2024 में दिया गया था जिसमें जनपद उधम सिंह नगर की तहसीलों में निवासरित गोवंश के लिए चेहरे हेतु जमीन उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई थी, परंतु कार्यालय द्वारा अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।