(krishna varta gadarpur uttarakhand)
Gadarpur। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को गदरपुर तहसील क्षेत्र में छापेमारी और निरीक्षण किया गया। वार्ड नंबर छह, आवास विकास स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने करीब एक कुंतल 13 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त कर गोदाम संचालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी गदरपुर अमृता शर्मा की अध्यक्षता में तहसीलदार लीना चंद्रा धामी और नगर पालिका गदरपुर के अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल के सहयोग से की गई। इस दौरान एक अन्य दुकान का भी निरीक्षण किया गया, जहां प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। अधिकारियों ने दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।






