Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

904246_cropped.webp

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर  रवि कालरा 7037260222
गदरपुर खबर रुद्रपुर। ग्राम सभा दानपुर की सामिया कॉलोनी, ग्राम खानपुर नंबर एक एवं ग्राम सभा भगवानपुर कोलड़िया में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने पूर्व विधायक ठुकराल का स्वागत किया। ठुकराल ने आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणेश महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ लोगों को एकजुट करने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ठुकराल ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताते हुए महोत्सव की सफलता की कामना की। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान सर्वेश कुमार सिंह, अशोक शर्मा, राम कुमार गुप्ता, अजय नारायण सिंह, केरू मंडल, सुदीप कुमार सिंह, रवि शर्मा, राकेश तिवारी, अजीत शर्मा, केसी पाण्डेय, नरेश जागड़ा, अवनीश सक्सेना, अंबुज शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव, सुदीप सिंह, सतीश कुमार, नरेश गुसाई, अमन सिंह, कुंदन भंडारी, विनोद ठाकुर, अभिषेक राय, श्यामल सरकार, अभिषेक मुनि, करण राय, गौरव दास, सूरज मंडल, सपन विश्वास, समीर सिकदार, सुरेश, अरुण बाला, देवदास, सुधीर, अशोक कुमार राय, विनीत सिंह, राजकुमार साहनी, दिनेश साहनी, गुलाब साहनी, करन साहनी, सूरज साहनी, सूखा सिंह, जयप्रकाश, सुनील कुमार, आजेश साहनी आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement