Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

881738.jpg

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)


(9917322413)


गदरपुर गूलरभोज खबर। लगातार हो रही वर्षा के कारण तहसील गदरपुर के गूलरभोज क्षेत्र में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। वार्ड संख्या 1, 4, 5, 6 एवं 7 में कई आवासीय भवनों में घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों की घरेलू सामग्री प्रभावित हुई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का उपजिलाधिकारी  अमृता सिंह गदरपुर एवं तहसीलदार गदरपुर ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार करीब 40 परिवारों के 100 से 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। प्रभावित लोगों के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को प्रभावित परिवारों को चिह्नित 

कर उन्हें आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लगातार बारिश को देखते हुए तहसील क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

प्रशासनिक निगरानी में राहत कार्य जारी
जिलाधिकारी डॉ. अमृता सिंह के निर्देशों के क्रम में प्रशासनिक अमला जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों एवं राजस्व टीम द्वारा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अतुल पांडे संजीव भटेजा तरुण दुबे गुरमेल‌ सिंह‌‌ राजेश  रॉबिन कृष्ण अधिकारी उदयभान राजभर सुनील सागर महक सागर राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement