
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)
गदरपुर खबर रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 6 सितंबर को जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिले में 7 सितंबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण ऊधमसिंह नगर की नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी 7 सितंबर को अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों एवं संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।





